Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अगले पांच दिन में मौसम का रहेगा कुछ ऐसा हाल...चमोली

मौसम के बदले पैटर्न का असर उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी दिख रहा है। आज (सोमवार) मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बारिश न होने की वजह से दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। आने वाले चार-पांच दिनों में भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इन तीनों जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।