Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दल ने किया पांडवकालीन रास्ते का सर्वेक्षण

केदारनाथ की पैदल यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुलभ बनाने के लिए तोषी-त्रियुगीनारायण-केदारनाथ वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल के नेतृत्व में 16 सदस्यीय दल ने केदारनाथ से त्रियुगीनारायण तक इस मार्ग का स्थलीय सर्वेक्षण किया है। दल का कहना है कि यह मार्ग भूस्खलन व भूधंसाव से पूरी तरह से सुरक्षित है और आने वाले समय में यह केदारनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों की पहली पसंद बन सकता है। मार्ग की स्थिति के बारे में सीएम को रिपोर्ट दी जाएगी।