Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन से जनता बेहाल

कोलकाता में पिछले हफ्ते ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और फिर हत्या की वारदात के बाद से देशभर में डॉक्टर न्याय और सेफ्टी की मांगों के साथ आंदोलन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है ऐसे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

मरीजों के परिवार वालों का कहना है कि डॉक्टरों के प्रदर्शन की वजह से उन्हें इलाज कराने में काफी परेशानी हो रही है। 

इस हड़ताल के कारण वहां पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के न होने से मरीज और उनके परिजनों को निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है।