Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

14.60 लाख के पार पहुंची दर्शनार्थियों की संख्या

केदारनाथ में इस माह के 22 दिनों में दो लाख 19 हजार 263 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मई, जून के बाद यह तीसरा मौका है, जब एक माह में इतने अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।

अब धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 14 लाख 60 हजार के पार हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब सिर्फ 12 दिन रह गए हैं। धाम में प्रतिदिन औसतन 10 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे केदारघाटी के बाजारों के साथ ही पैदल मार्ग और धाम में रौनक बनी है।