Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |  

182 साल बाद बदला अंग्रेजों का दिया नाम...

पहाड़ों की रानी मसूरी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा। बृहस्पतिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नए नाम का उद्घाटन किया। अंग्रेजों का दिए नाम कंपनी गार्डन को 182 साल बाद बदल दिया गया है।

 

 

अटल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह बड़े गौरव का पल है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था और उनको मसूरी से विशेष लगाव भी रहा। उन्होंने कहा कि गुलामी के प्रतीक कंपनी गार्डन को अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा। कहा कि शीघ्र ही यहां अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। कहा कि केदारनाथ चुनाव में भाजपा की जीत तय है। कहा कि एमपीजी कॉलेज और टाउन हाॅल के नाम बदलने की कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी।