Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मस्जिद पक्ष ने जताई दस्तावेजों के साथ हेराफेरी की आशंका

मस्जिद विवाद मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली अल्पसंख्यक सेवा समिति ने कहा प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी के स्थानीय विधायक भी खुलकर महापंचायत के मंच पर आए हैं। ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं उनके मस्जिद से जुड़े दस्तावेजों के साथ हेराफेरी न हो जाए।

समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को पूरे दस्तावेजों की छाया प्रतियां सौंपी। अब प्रशासन दबाव में दस्तावेजों पर भी कूटरचित होने का शक जता रहा है। एसडीएम भी मस्जिद को विवादित स्थल बता चुके हैं तो उनके दस्तावेजों के साथ हेराफेरी संभव है।