Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर सरकार ने कमर कसी

उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण साहसिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बढ़ाने का स्वर्णिम अवसर प्रस्तुत करने जा रहा है। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि देशभर से खेल की गतिविधियों से जुड़े सभी खिलाड़ी और व्यक्ति देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा को सकारात्मक सोच के साथ देवभूमि से लेकर जाएं।

29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया। देहरादून सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख खेल हस्तियां, अधिकारी और खेल प्रेमी शामिल हुए।