Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

वन विभाग ने सुरुली झरने में पर्यटकों के नहाने पर लगाई रोक

तमिलनाडु के वन विभाग ने हाथियों की आवाजाही की वजह से सोमवार से थेनी जिले के सुरुली झरने में पर्यटकों के नहाने पर रोक लगा दी है।

पश्चिमी घाट क्षेत्र के सुरुली झरने से सटे घने वन क्षेत्रों में आमतौर पर हाथी, भैंस, हिरण और भालू जैसे जंगली जानवर घूमते रहते हैं।

ऐसे में हाथी अपने बच्चों के साथ सुरुली वाटरफॉल की ओर जाने वाले जंगल के रास्ते में डेरा डाले हुए हैं और उस इलाके में टहल रहे हैं। 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि हाथियों के इलाके से चले जाने के बाद ही सैलानियों को वाटरफॉल में नहाने दिया जाएगा।