Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

लंबगांव से पुजार गांव जा रही कार खाई में गिरी

टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव-बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। सात अन्य घायलों को उपचार लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव ले जाया गया।

थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। कार लंबगांव से पुजार गांव जा रही थी। बिजपुर के समीप कार दुर्घटाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 30 से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।