Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

धर्मनगरी हरिद्वार में छठ महापर्व की छटा, हर की पौड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Puja:  सूर्य देव की आराधना का महापर्व छठ पूजा आज पूरे देश के साथ-साथ धर्मनगरी हरिद्वार में भी आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। गंगा घाटों पर छठ मईया के गीतों की गूंज सुनाई दी, लेकिन आस्था का सबसे बड़ा सैलाब हर की पौड़ी के गंगा घाट पर देखने को मिला, हज़ारों श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के पहुँचे।

छठ पूजा, संतान प्राप्ति, पति की लंबी आयु और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाने वाला यह पर्व, आज हरिद्वार में एक अद्भुत नज़ारा पेश कर रहा था। हर की पौड़ी पर आज मानो आस्था का समंदर हिलोरें ले रहा था। बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु, पारंपरिक वेशभूषा में, अपने ‘सूप’ और ‘दौरों’ (पूजा की टोकरियाँ) को लेकर गंगा तट पर पहुँचे। महिलाओं ने यहाँ गंगा के पवित्र जल में खड़े होकर, डूबते हुए सूर्य देव की ओर मुख करके आराधना की।

यह क्षण अत्यंत भावुक और अलौकिक था, जब सभी ने एक साथ छठी मईया के जयकारे लगाते हुए, डूबते सूर्य को गंगाजल और दूध का अर्घ्य प्रदान किया।श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल कामना की प्रार्थना की। कल (उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के दिन) सुबह भी हर की पौड़ी पर इसी तरह के उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा।