Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अयोध्या में ‘संतों की रामलीला’ का राम की पैड़ी पर हुआ भव्य आगाज

Ayodhya: उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या में साधु-संतों द्वारा आयोजित भव्य रामलीला शुरू हो गई, इस साल की रामलीला की खास बात ये है कि इसका मंचन मशहूर ‘राम की पैड़ी’ पर किया जा रहा है।

श्रीराम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रामलीला का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे बेहतरीन कोशिश बताया। श्रीराम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि “स्थानीय संत महात्माओं के द्वारा परंपरागत जो भगवान की लीलाओं का मंचन मोहल्ले के अंदर होता था, इस बार कष्ट सहकर प्रयास करके उसका स्थान परिवर्तन करके राम की पैड़ी हुआ है। ये बहुत ही प्रसन्नता का विषय है।”

दो अक्टूबर तक चलने वाली आठ दिनों की इस खास रामलीला के मंचन में कई मशहूर कलाकार हिंदू महाकाव्य रामायण के अलग-अलग प्रसंगों से जुड़े किरदार निभाते दिखेंगे।