Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया, बोले- सरकार ने तीनों मांगे मानी

New Delhi: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा, ‘छात्र एकता जिंदाबाद। लोकतंत्र की जीत हुई है। हमने कर दिखाया।’

कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया है और कहा कि सरकार ने तीनों मांग मानी है। सरकार के साथ बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि हमने सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दौर की बातचीत की। जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहे हमारे विरोध प्रदर्शन की तीन मुख्य मांगें थीं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी कानूनी मामले और एफआईआर वापस लेना और भविष्य में प्रदर्शनकारियों या आयोजकों के खिलाफ कोई मामला दर्ज न करना। हमारी तीसरी मांग उन परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा थी, जिन्होंने नीट परीक्षा न हो पाने के बाद अपने प्रियजनों को खो दिया। अभी कुछ देर पहले ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इसका मतलब है कि हमारी पहली मांग मान ली गई है।

उन्होंने कहा कि हमारी तीन मांगों थीं। प्रधान का इस्तीफा हो गया है। अब हमने एक करोड़ रुपये मुआवजा और केस वापसी की मांग की है। सरकार के साथ तीन राउंड की बातचीत हुई। सौरव दास ने बताया कि सारे केस वापस लिए जाएंगे। एफआईआर की कॉपी साझा की जाएगी। हमारी दूसरी मांग भी सरकार ने मांग ली है। केस वापसी का भरोसा मिला है। भविष्य में प्रदर्शनकारी छात्रों पर एक्शन नहीं होगा। जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी के दिए गए पांच सुझावों पर सरकार विचार करेगी। वहीं साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी ने कहा कि तत्काल प्रभाव से उनका आंदोलन खत्म हो गया है। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर लौटें।