Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Maharashtra: ठाणे में मराठी न बोलने पर फूड स्टॉल के मालिक से मारपीट, राजनीतिक बयानबाजी तेज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक फूड स्टॉल के मालिक को मराठी में बात नहीं करने पर कथित तौर पर पीटा। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। यह घटना मंगलवार को भायंदर इलाके में हुई। घटना का एक वीडियो मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ हमलावरों को राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के चिह्न वाले पटके पहने हुए देखा जा सकता है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भोजन खरीदते हुए एक कार्यकर्ता ने फूड स्टॉल के मालिक से मराठी में बोलने को कहा, जिस पर उसने आपत्ति जतायी। इससे नाराज होकर आरोपी कार्यकर्ता स्टॉल मालिक पर चिल्लाने लगा। उसके साथ कुछ और लोग भी थे और उन्होंने स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारा। अधिकारी ने बताया कि स्टॉल मालिक की शिकायत पर काशिमीरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि एमएनएस के सदस्य राज्य में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और बैंकों में मराठी भाषा के उपयोग पर जोर देने की कोशिश कर रहे हैं।