Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह के लिए बनाई गई टेंट सिटी

Ayodhya:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, इस मौके पर आने वाले विशिष्ठ लोगों की मेजबानी के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशेष प्रबंध किया जा रहा है।

कर सेवक पुरम और तीर्थ क्षेत्र पुरम में लगभग तीन हजार मेहमानों के ठहरने के लिए दो बड़े टेंट परिसर बनाए गए हैं, सभी टेंट में छह लोगों के रहने की व्यवस्था है, जिसमें महिलाओं के लिए अलग से जगह, रसोईघर और मोबाइल चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा ध्वजारोहण समारोह से पहले अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस हाई अलर्ट पर है। सभी प्रवेश द्वारों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के ऊपर ध्वजारोहण करेंगे, जो मंदिर के निर्माण के पूरा होने का प्रतीक होगा।

क्षेत्रीय विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री और टेंट सिटी के प्रभारी गजेन्द्र ने बताया कि “तीन हजार लोग रह सकते हैं, मैंने अभी आपको बताया ही है और हमने चार नाम से चार नगर बनाए हैं।

जो माताएं-बहनें आएंगी, जो महिलाएं आएंगी उनके लिए एक नगर बनाया है उसका नाम है वैदेही नगर, दूसरा रघुनंदन नगर और तीसरे नगर का नाम है सौमित्र नगर और चौथा नगर जो है उसका नाम है भरत-शतुघ्न नगर। वैसे ही दो भोजनालय भी इसमें अलग-अलग हैं। एक भोजनालय है माता अनुसुइया और दूसरा भोजनालय है माता अन्नपूर्णा।”