Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

पुलिस हिरासत में आरोपित की मौत के बाद लखीमपुर में तनाव

असम के लखीमपुर में मोबाइल फोन चुराने के आरोपित की पुलिस हिरासत में मौत के बाद तनाव फैल गया है।

खेलमती इलाके में लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

खेलमती चौकी के अधिकारियों ने मोबाइल फोन और बाकी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट चुराने के आरोप में बुधवार रात को आरोपित सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।