Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

भूकंप के झटके से हिला तेलंगाना

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया. तेलंगाना के कोठागुडेम जिले में सुबह 7:27 बजे तीन सेकंड तक झटके आए, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इसी तरह महबूबाबाद जिले के गंगाराम गांव में जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे कुर्सियों पर बैठे लोग गिर गए. करीमनगर, पेड्डापल्ली और तेलंगाना के अन्य जिलों में भी झटकों की सूचना मिली है.

आंध्र प्रदेश में भी विजयवाड़ा और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोग डर के कारण अपने घरों और इमारतों से बाहर भाग निकले. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई और इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में था, जो काकीनाडा से करीब 320 किलोमीटर पूर्व में स्थित है.

दोनों राज्यों में भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है. विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप के झटके मामूली थे, लेकिन लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.