Breaking News

तेलंगाना सरकार के अधिकारी दो फरवरी तक जाति सर्वेक्षण पर रिपोर्ट सौंपेंगे

तेलंगाना सरकार के अधिकारी पिछले साल राज्य में हुए जाति सर्वेक्षण पर दो फरवरी तक रिपोर्ट सौंपेंगे। अधिकारियों ने इस विषय पर एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को ये जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने सफलतापूर्वक सर्वेक्षण करने के लिए अधिकारियों की सराहना की।अधिकारियों ने कहा कि सर्वेक्षण पर मसौदा रिपोर्ट तैयार है और अंतिम रिपोर्ट दो फरवरी तक पेश की जाएगी।