Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तेलंगाना: YSRCP नेता वल्लभनेनी वामसी को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया

आंध्र प्रदेश पुलिस ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के पूर्ववर्ती शासन के दौरान तेलुगु देशम पार्टी के गन्नावरम स्थित कार्यालय पर हुए हमले के सिलसिले में गुरुवार को हैदराबाद में वाईएसआरसीपी नेता वल्लभनेनी वामसी को गिरफ्तार कर लिया।

गन्नावरम के पूर्व विधायक को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रैंक के एक अधिकारी ने गिरफ्तारी का नोटिस दिया। पुलिस ने बताया कि वामसी को हैदराबाद के रायदुर्गम में एक अपार्टमेंट परिसर से गिरफ्तार किया गया।

उसने बताया कि वामसी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। खबर है कि वामसी को पड़ोसी राज्य से विजयवाड़ा ले लाया जा रहा है।