Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तेलंगाना: वारंगल में ट्रक पलटने से एक शख्स की मौत, कई घायल

तेलंगाना के वारंगल जिले में गुरुवार को करीब 50 मजदूरों को ले जा रहा ट्रक पलट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

ये दुर्घटना चेन्नारावपेट मंडल में उस समय घटी जब मजदूर मिर्च की खेती के लिए चेन्नारावपेट से नरसनपेट के इटिकालापल्ली जा रहे थे।

हादसे में मारे गए मजदूर की पहचान भनोतु भुक्या के रूप में हुई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नरसनपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।