Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

तेलंगाना संयंत्र विस्फोट में दो और ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई

Hyderabad: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में ‘सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के दवा उत्पादन संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 44 हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने बताया कि पशम्यलारम स्थित संयंत्र में हुए विस्फोट के बाद से आठ लोग अब भी लापता हैं। 

पंकज ने पीटीआई को बताया कि 30 जून को हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई। अधिकारी ने बताया कि 14 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में अब भी इलाज जारी है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि दुर्घटना के समय संयंत्र में 140 से अधिक लोग काम कर रहे थे और उनमें से 61 सुरक्षित हैं।