Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

केरल के कोझीकोड में मिलती है केवल एक रुपये में चाय

केरल के कोझीकोड में चाय की दुकान चलाने वाले कुट्टन चेतन को लोग प्यार से कुट्टेटन के नाम से बुलाते हैं।  वे तकरीबन 40 सालों से लोगों को ब्लैक टी पिला रहे हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि महंगाई के इस दौर में भी कुट्टेटन महज एक रुपये में एक कप चाय पिलाते हैं। इस दुकाने पर नाश्ता भी पांच से सात रुपये में मिल जाता है। कुट्टेटन खुशी-खुशी अपनी दुकान चलाते हैं। उन्हें इतनी कम कीमत में चाय नाश्ता देने का कोई पछतावा नहीं है। 

दिल की बीमारी की वजह से कुट्टेटन एक साल तक अपनी दुकान नहीं खोल पाए थे। 2019 में उन्होंने फिर से दुकान खोली और उनके अच्छे व्यवहार की बदौलत लोग उनकी दुकान पर फिर से आने लगे।