Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तमिलनाडु का बजट 14 मार्च को पेश किया जाएगा

तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु 14 मार्च को 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु ने कहा, "तमिलनाडु विधानसभा का अगला सत्र शुक्रवार, 14 मार्च, 2025 को सुबह 9:30 बजे चेन्नई में सचिवालय के विधानसभा हॉल में बुलाया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट उसी दिन विधानसभा में वित्त मंत्री पेश करेंगे।"

उन्होंने कहा, "इसके अलावा, 2025-2026 के लिए लेखानुदान और 2024-2025 के लिए अंतिम अनुपूरक अनुदान मांगे शुक्रवार, 21 मार्च, 2025 को विधानसभा में प्रस्तुत किए जाएंगे।" कृषि बजट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विवरण बाद में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) शेयर करेगी।