Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तमिलनाडु: कन्याकुमारी में जंगली हाथियों ने रबर बागान में फसलों को नुकसान पहुंचाया

 तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के कोथयार के पास सरकारी रबर बागान में हाथियों के एक झुंड ने खूब उत्पात मचाया।अधिकारियों के मुताबिक हाथियों के झुंड ने बागान में काफी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथियों को भगाने का प्रयास किया।

पहाड़ी इलाके के निवासी जंगली जानवरों को आवासीय और कृषि इलाकों में आने से रोकने के लिए बिजली की बाड़ लगाने की लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस तरह की घटनाओं के कारण उनकी सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे पर भी चिंता जताई है।