तमिलनाडु के मयिलादुतुराई में तट पर बड़ी तादाद में ओलिव रिडले कछुए मृत मिले हैं। ओलिव रिडले कछुए हर साल नवंबर से फरवरी के बीच मयिलादुतुराई समुद्र तट पर अंडे देने के लिए आते हैं और फिर समुद्र में लौट जाते हैं।
इस साल अज्ञात कारणों से थिरुमुल्लाइवासल, थोडुवई, कुझाइयार और पझाइयार में ओलिव रिडले कछुए मृत पाए गए। अब तक वन विभाग के कर्मचारियों को 45 कछुए मृत मिले हैं।
हजारों ओलिव रिडले कछुए अपने अंडे देने के लिए तट पर आते हैं। वन विभाग के अधिकारी छह स्थानों पर अंडों को इकट्ठा कर उन्हें हैचरी में सुरक्षित रख रहे हैं। बच्चे निकलने के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से वापस समुद्र में छोड़ दिया जाता है।