Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

तमिलनाडु: तूतूकुड़ी में भारी बारिश से बर्बादी

तमिलनाडु के तूतूकुड़ी जिले में दो दिनों की भारी बारिश से 220 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुदरत के इस कहर से एक गाय, 41 बकरियां और 10,000 मुर्गियां मर गईं हैं। नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण चल रहा है। इसके पूरा होते ही मुआवजे की रकम तय की जाएगी।

तूतूकुड़ी शहर के निचले इलाकों में जमा पानी को हटाने के लिए 100 से ज्यादा इलेक्ट्रिक मोटरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पानी को बक्केल धारा के माध्यम से निकाला जा रहा है।

कम से कम आठ सड़कें बारिश से बर्बाद हो गई हैं और उनकी मरम्मत का काम चल रहा है। दिसंबर में अब तक तूतुकुडी जिले में औसतन 150 मिलीमीटर बारिश हुई है।