चेन्नई की रहने वाली नंदिनी वेंकटेश ने शहर की सबसे बड़ी गोलू प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें नवरात्रि के दौरान खास तरह की गुड़ियों और मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है। ये प्रदर्शनी उनके घर पर 14 यूनिक थीम में सजाई गई है और इसमें सात हजार गुड़ियों को शामिल किया गया है। नंदिनी के मुताबिक इस साल उनकी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 'राम लला' थीम है, जो अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से प्रेरित है।
नंदिनी कहती हैं कि पिछले कुछ साल में दर्शकों की संख्या में कमी आई है, क्योंकि लोग इसे सोशल मीडिया या मेन स्ट्रीम मीडिया पर देखना पसंद करते हैं। बावजूद उन्हें उम्मीद है कि इस साल दर्शकों की संख्या हजारों में होगी। नंदिनी नौ दिन के नवरात्रि उत्सव के दौरान अलग-अलग देवी-देवताओं की गुड़िया और मूर्तियों के अपने खास कलेक्शन को प्रदर्शित करती हैं।ये प्रदर्शनी लकड़ी, मिट्टी, प्लास्टर ऑफ पेरिस और मेटल समेत कई चीजों से तैयार की जाती है।