Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तमिलनाडु: 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 8.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल

तमिलनाडु में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा में पूरे तमिलनाडु में करीब 8.21 लाख छात्र-छात्रा शामिल हुए हैं। इनमें 4,24,023 लड़कियां और 3,78,545 लड़के 3,316 केंद्रों में परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में 4,800 फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं।

इनके अलावा 18,344 निजी और 145 जेल में बंद छात्र भी परीक्षा के लिए नामांकित हैं। परीक्षाएं 25 मार्च को खत्म होंगी। डीजीई ने 12वीं के नतीजों के ऐलान की तारीख अस्थायी रूप से नौ अप्रैल को तय की है।