Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

TVK ने अपने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, कहा- उपद्रव किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

Tamil Nadu: तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल टीवीके ने ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर पार्टी के बैनर और पोस्टर लगाने पर मंगलवार को साफ तौर से प्रतिबंध लगा दिया गया, जहां उनसे लोगों को असुविधा हो या यातायात बाधित हो। उसने चेतावनी दी है कि अगर कार्यकर्ता उपद्रव करते हैं तो उनके खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ की जाएगी।

ये निर्देश जन कल्याण को प्राथमिकता देने के पार्टी के घोषित लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदमों का हिस्सा है। पार्टी महासचिव और मंत्री एन. आनंद द्वारा ‘एक्स’ पर जारी किये गये एक बयान में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) नेतृत्व ने इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी सदस्य के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ की चेतावनी दी है।

इसमें कहा गया कि इस आदेश को पार्टी अध्यक्ष की साफ मंजूरी प्राप्त है।