Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

TMC सांसदों ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में आंदोलनकारी किसानों से की मुलाकात

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में किसानों से मुलाकात की। 

ये आंदोलनकारी किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

टीएमसी सांसदों ने किसानों को भरोसा दिया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके साथ हैं। 

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, सागरिका घोष और साकेत गोखले शामिल थे।

उन्होंने हरियाणा-पंजाब की सीमा पर खनौरी के पास आंदोलनकारी किसानों से मुलाकात की।

सुरक्षा बलों ने 13 फरवरी को आंदोलन के तहत दिल्ली की ओर मार्च करने वाले किसानों को खनौरी में ही रोक दिया था।

TMC सांसदों ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में आंदोलनकारी किसानों से की मुलाकात