Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

कोलकाता के कॉलेज में छात्रा से सामूहिक बलात्कार, तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा

West Bengal: कोलकाता के एक कॉलेज की एक छात्रा के साथ दो वरिष्ठ छात्रों और संस्थान के एक पूर्व छात्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के मामले में तीनों आरोपियों को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया। 

कोलकाता की एक अदालत ने शुक्रवार को उन्हें एक जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना 25 जून की शाम को हुई, जब छात्रा कॉलेज गई थी। वहीं तीनों आरोपियों ने उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 

अधिकारी ने बताया, "छात्रा ने कसबा थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।" उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया है।

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल नयना चटर्जी ने कहा कि उन्होंने गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष से मुलाकात की है और सोमवार को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए छात्रों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।