Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

धौलपुर में तेज धूप और गर्मी का प्रकोप

राजस्थान के धौलपुर में तेज धूप और लगातार बढ़ती गर्मी ने सिर्फ इलाके के लोगों को ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी बेहाल कर दिया है। धौलपुर में मंगलवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। ये सोमवार से दो डिग्री ज्यादा रहा।

बढ़ती गर्मी के बीच खुद को तरोताजा रखने के लिए जूस के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। शहर भर में नलों पर लोगों के साथ-साथ बंदरों को भी प्यास बुझाते देखा गया। धौलपुर के लोगों को पीने के पानी की सुविधाओं और छायादार पेड़ों की कमी सता रही है।

जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक राज्य की ज्यादातर जगहों में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है।