Breaking News

पुष्कर कॉरिडोर के लिए योजना तैयार- CM भजनलाल     |   गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रही सरकार- CM भजनलाल     |   राजस्थान को तीर्थ स्थलों से जोड़ा जा रहा है- CM भजनलाल     |   हमारी सरकार संस्कृति, सनातन को बढ़ावा दे रही है- CM भजनलाल     |   NETWORK-10 को संत संसद के लिए बधाई- CM भजनलाल     |  

दिल्ली में चोरी के मोबाइल रैकेट का भंडाफोड़, 83 फोन बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-I ने एक अंतरराज्यीय चोरी के मोबाइल फोन रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह रैकेट यमुना विहार से संचालित हो रहा था और चोरी किए गए मोबाइल फोन पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजे जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर 83 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस दौरान दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो इन मोबाइल फोन को पैक कर भेजने की तैयारी कर रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पश्चिम बंगाल के जरिए कूरियर के माध्यम से अवैध रूप से बांग्लादेश भेजी जानी थी। 27 मार्च को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने यमुना विहार के एक किराए के मकान पर यह कार्रवाई की। जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस ने गली नंबर 13, मोमिन चौक के पास स्थित B-42 मकान पर छापा मारा।

संवेदनशील इलाके और भीड़ जुटने के खतरे के बावजूद टीम ने पेशेवर तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया और तीसरी मंजिल तक पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक सीलबंद कार्टन से अलग-अलग ब्रांड के 83 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये फोन “दानिश” नाम के एक सप्लायर से लिए गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।