Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज

हरियाणा में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं,जिसको लेकर हलचल तेज है, वहीं प्रदेश में राजनीतिक भी तेज होती जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की है. केंद्रीय गृह मंत्री का हरियाणा दौरा और हुड्डा की सोनिया गांधी से मुलाकात विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान के चलते बीजेपी के लिए स्थिती बदल गई है. बीजेपी जानती है कि इस बार का विधानसभा चुनाव आसान नहीं होगा. काग्रेंस मजबूत स्थिती में है. जोकि बीजेपी के लिए मुश्किलें और ज्यादा बढ़ाने वाली बात है. गैर जाट की राजनीति को धार देने वाली बीजेपी के लिए चुनौती बढ़ी है. इसलिए बीजेपी इस समय चिंतन मंथन को मोड में है.  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 17 दिन में हरियाणा का दूसरा दौरा है. जोकि दर्शाता है कि बीजेपी हरियाणा को लेकर कितनी ज्यादा गंभीर है. बता दें बीजेपी 19 विधानसभा सीटों वाले दक्षिणी हरियाणा में अमित शाह का सम्मेलन करवा रही है. इस सम्मेलन के जरिए 21 फीसदी ओबीसी वोटर को साधने की कोशिश की गई है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया.

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में पहली बार पिछड़े और गरीब परिवार से एक मुख्यमंत्री बनाया गया है. उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियों ने पिछड़े और दलित समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया. न ही उन्हें मान-सम्मान दिया. उनकी सोच हमेशा एससी-एसटी विरोधी रही है.

उन्होंने हमेशा क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है. यानि तमाम वर्गों को साधने का प्रयास बीजेपी को ओर से जारी है. बीजेपी को जरूरत है कि किसी तरह से बीजेपी डेमेज कंट्रोल करे.. इससे पहले की ज्यादा देर हो जाए.