Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने नागापट्टिनम के मछुआरों पर किया हमला

श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम के मछुआरों के एक ग्रुप पर मंगवार को बीच समुद्र में हमला बोल दिया। डाकुओं ने मछुआरों के साथ लूटपाट की। कोडियाक्कराई से 15 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने हमला किया।

तमिलनाडु के मछुआरों ने कहा कि लंकाई समुद्री लुटेरों ने उनकी नाव से जीपीएस उपकरण, वॉकी टॉकी और जाल समेत छह लाख रुपये का सामान लूट लिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मछुआरों में से एक का इलाज नागापट्टिनम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।