Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

नीलगिरि में सैलनियों की भीड़ को देखते हुए शुरू की गईं खास ट्रेनें

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में ऊटी, कुन्नूर और मासिनागुडी जैसे हिल स्टेशनों पर सैलानियों को रिझाने के लिए ऊटी-कुन्नूर और ऊटी- केटी के बीच खास ट्रेनें शुक्रवार से शुरू हो गई। नीलगिरि माउंटेन रेलवे सैलानियों को खूब पसंद आता है। इसकी वजह ये है कि ये रास्ता सुंदर पहाड़ियों से होकर गुजरता है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लंबे वीकेंड के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए ये खास ट्रेन सर्विस शुरू की गई है। ये 16 से 17 अगस्त और फिर 25 अगस्त को चलेगी। सैलानियों की तादात बढ़ने पर और ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।