Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

हरिद्वार में श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए खास बंदोबस्त, हीटर और अलाव का इंतजाम

Haridwar: उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने भारी व्यवस्था की है। प्रशासन ने बताया कि पूरे शहर में पर्याप्त संख्या में हीटर लगाए गए हैं और आश्रय की जगहों पर उचित साज-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा कंबल भी बांटने की व्यवस्था है। सभी प्रमुख चौराहों, बस स्टैंडों और आसपास के इलाकों में अलाव का बंदोबस्त किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि ये व्यवस्था पूरी सर्दी तक जारी रहेगी, ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित रहें और ठंड से अपना बचाव कर सकें।