मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में उम्मीद से ज्यादा लंबा हो गया सोयाबीन का पौधा रिसर्च की वजह बन गया है। सोयाबीन के पौधे आम तौर पर लगभग तीन फीट की ऊंचाई तक बढ़ते हैं लेकिन चाय की दुकान के मालिक का लगाया सोयाबीन का पौधा 15 फीट तक बढ़ गया है।
कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक पौधे के बहुत ज्यादा लंबे होने की वजह तलाशने में जुट गए हैं। बैतूल के किसान भी पौधा ज्यादा लंबा होने की वजह से काफी हैरान हैं।
उनका कहना है कि अगर रिसर्च से ये पता चल सके कि इस तरह के पौधे से ज्यादा उत्पादन हो सकता तो इससे किसानों को बहुत फायदा हो सकता है।
मध्य प्रदेश भारत में सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। वैज्ञानिकों की मानें तो जल्द ही मध्य प्रदेश बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उत्पादन के लिए सोयाबीन के पौधे की एक नई किस्म विकसित कर सकता है।