Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

J-K: कुपवाड़ा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया, जबकि एक जवान शहीद हो गया। सेना और पुलिस ने आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में कुछ दिन पहले ही आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सुरक्षा बलों ने इलाके में छिपे हुए आतंकियों को सरेंडर करने को कहा। जवाब में आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

श्रीनगर में मौजूद चिनार कोर ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर 23 जुलाई 24 को  भारतीय सेना और पुलिस ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।" सेना के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में घायल एनसीओ का जवान शहीद हो गया।