Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में अब तक 1.83 करोड़ ने किया स्नान

महाकुंभ के पांचवे स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर बुधवार को दोपहर दो बजे तक 1.83 करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

सरकार ने इस दौरान, स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई। बुधवार तड़के से ही महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों समेत श्रद्धालुओं का गंगा और संगम घाट की ओर आगमन जारी है।

मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को दोपहर दो बजे तक 1.83 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 48 करोड़ से अधिक लोग यहां स्नान कर चुके हैं।