Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

स्मार्ट ई बसें श्रीनगर के सिटी ट्रांसपोर्ट में लाईं क्रांति

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में ई-बसों ने पिछले छह महीनों में शहर की ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में क्रांति ला दी है। इन ई-बसों ने आम लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं और कामकाजी लोगों के सफर को आसान बना दिया है।

नवंबर 2023 में श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से लॉन्च किया गया ये प्रोजेक्ट काफी कामयाब रहा। ये शहर के अलग-अलग रूटों पर लगभग 100 बसों को ऑपरेट करता है। 

नई सुविधाओं से लैस इन ई-बसों में अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन डैश कैम, स्टॉप पुश बटन, दिव्यांगों के लिए स्मार्ट बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग सुविधाएं हैं। साथ ही इनमें ट्रैकिंग और सिक्योरिटी समेत सफर करने वाले लोगों के आराम का पूरा ख्याल रखा गया है।

ई-बसों में मौजूद सुविधाओं से खुश शहर के लोग अब प्रशासन से ज्यादा बेहतर कनेक्टिविटी और बसों की संख्या बढ़ाने की गुजारिश कर रहे हैं।

अधिकारी भी ई-बस सर्विस से मिल रहे रिस्पांस से खुश हैं और वे इसे और बेहतर बनाने के लिए शहर के लोगों की राय जान रहे हैं।

सरकारी डेटा से पता चलता है कि हर महीने लगभग पांच लाख लोग ई-बसों का इस्तेमाल करते हैं। आंकडें बताते हैं कि इन ई-बसों में हर दिन 20 से 25 हजार लोग सफर करते हैं जिससे सरकार की रोजाना तीन लाख रुपये की कमाई होती 
है।