Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

पुणे में नाव पलटने से दो बच्चों सहित छह लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के पुणे जिले में उजानी बांध के बैकवाटर में नाव पलटने से दो बच्चों सहित छह लोग डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा मंगलवार शाम को हुआ। इंदापुर के तहसीलदार श्रीकांत पाटिल ने कहा कि पीड़ितों में तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि नाव कलाशी और भुगाव गांवों के बीच चलती थी। मंगलवार शाम को तेज हवाओं और बारिश के बाद सात लोगों को ले जा रही नाव पलट गई। अधिकारी ने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्षक रैंक का एक अधिकारी, जो नाव पर सवार सात लोगों में से था, तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।

उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने घटनास्थल का दौरा किया और लापता लोगों को बचाने का आश्वासन दिया। 

सुप्रिया सुले ने कहा, "हमने इंक्वायरी के लिए कहा है, लेकिन पहले लोगों की तलाश जरूरी है। हम डिपार्टमेंट के संपर्क में हैं। सूचना देने के बाद वे आए और ऑपरेशन शुरू किया। हम एनडीआरएफ और उसकी टीम को धन्यवाद देते हैं।"