Breaking News

अखिलेश के रोजगार वाले बयान पर राजभर का पलटवार, गिनाईं योगी सरकार की नौकरियां     |   चिटफंड कंपनी पर ED का शिकंजा, कोलकाता-इंदौर में 17 ठिकानों पर छापेमारी     |   अमेरिका: लॉस एंजेलिस में हेलीकॉप्टर क्रैश, मौके पर तीन की मौत     |   UPI के बड़े ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR, PhonePe CEO बोले- इंडस्ट्री को मिलेगी राहत     |   जम्मू-कश्मीर: रियासी में सालाल डैम के गेट खोले गए, चिनाब नदी से दूर रहने की सलाह     |  

शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉन्च की अपनी पहली किताब, छात्रों से साझा किए अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में अपनी पहली किताब ‘द सेकेंड ऑर्बिट: बिलीफ ऑफ ए मैन... ड्रीम ऑफ 1.4 बिलियन हार्ट्स’ लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ अपनी अंतरिक्ष यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए और अंतरिक्ष में बिताए समय के बारे में विस्तार से बात की।

शुभांशु शुक्ला की यह किताब एक संस्मरण है, जिसमें भारतीय वायु सेना में फाइटर और टेस्ट पायलट के रूप में उनके करियर से लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनने तक के सफर को बताया गया है।

किताब में अंतरिक्ष यात्रा के लिए जरूरी शारीरिक और मानसिक अनुशासन, प्रशिक्षण और उससे जुड़े अनुभवों को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान शुक्ला ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और अपने अंतरिक्ष मिशन से जुड़ी कई बातें साझा कीं।