Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

गुजरात के मंदिर से चोरी हुआ 'शिवलिंग' बरामद, आठ आरोपित गिरफ्तार

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के एक मंदिर से चोरी हुए पत्थर के 'शिवलिंग' को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देवभूमि द्वारका पुलिस ने कहा कि आरोपितों ने 25 फरवरी को शिवलिंग चुरा लिया था और इसे साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर के पास अपने घर के परिसर में इस विश्वास के साथ स्थापित किया था कि इससे समृद्धि आएगी।

आरोपित साबरकांठा के हिम्मतनगर तालुका का निवासी था। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जगतसिंह मकवाना और महेंद्र मकवाना प्रमुख हैं। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड के साथ स्थानीय अपराध शाखा, विशेष अभियान समूह और स्थानीय पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है।