Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 'शास्त्री स्टैंड' का अनावरण, इन खिलाड़ियों को भी किया गया सम्मानित

Maharashtra: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर एक स्टैंड का अनावरण किया। इस मौके पर एसोसिएशन ने डायना एडुलजी, एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई सहित अन्य महान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

'शास्त्री स्टैंड' का अनावरण एक समारोह में किया गया जिसमें सुनील गावस्कर और वर्तमान भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित कई शख्सियत मौजूद रहीं। पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री वानखेड़े स्टेडियम में भाषण देते हुए भावुक हो गए

वानखेड़े स्टेडियम के गेट का नाम पूर्व भारतीय महिला कप्तान एडुलजी, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सोलकर और सरदेसाई के नाम पर रखा गया है। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी इस साल मार्च में टी20 विश्व कप में भारत को विजयी बनाने के लिए एमसीए ने सम्मानित किया।