Breaking News

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से जान गंवाने वाली ज्योति के भाई को यूनिवर्सिटी ने दी इलेक्ट्रीशियन की नौकरी     |   किसान-छात्र और युवा... CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से मिलकर बनाया नया प्लान     |   राजस्थान के बांसवाड़ा में बस से टकराई स्कूल वैन, एक बच्चे की मौत, छह घायल     |   बिहार कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम एजेंडों पर लग सकती है मुहर     |   CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से की मुलाकात, किसान-छात्र के मुद्दे पर सरकार को घेरने की बनाई रणनीति     |  

उत्‍तराखंड में शर्मनाक कांड: चार साल की बच्‍ची से छह वर्ष के बालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

 छह वर्ष की आयु का बालक ठीक से बोल भी नहीं पाता है। उसके दोनों जबड़ों में कुल जमा 20 दूध के दांत गिरने प्रारंभ होते हैं। यह वह अवस्था होती है, जब बालक का शरीर व मन दोनों अविकसित होता है।

 इस उम्र में तो वह लिंग भेद भी नहीं कर पाता है। लेकिन सितारगंज में चार वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल परिसर में दुष्कर्म के प्रयास में पकड़े गए तीन बालकों में से एक की उम्र छह वर्ष है। अन्य दो बालक भी मात्र 10 व 11 वर्ष के हैं।