Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

हिमाचल प्रदेश: सोलन में कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी आग, बचाव कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र सोलन में शुक्रवार को कॉस्मेटिक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक फिलहाल फैक्ट्री में लगभग तीस से चालीस कर्मचारी फंसे हुए हैं। राहत-बचाव का काम तेज हो गया है।

फिलहाल फैक्ट्री में लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई।