Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

चेन्नई के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा मैसेज

चेन्नई के कुछ निजी स्कूलों को गुरुवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी और लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। हालांकि, इस घटना के बाद माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलों से लाने के लिए खुद स्कूल तक जाने को मजबूर हो गए हैं।

पुलिस ने शहर के कम से कम चार स्कूलों को ईमेल से धमकी जारी करने के लिए जिम्मेदार अपराधी का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिया हैं। पुलिस ने कहा कि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) को स्कूलों में भेजा गया है।