Breaking News

'गिरिबाला की बेल रद्द हो', CBI ने हाईकोर्ट में मांगी ट्विशा की सास की कस्टडी     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाईलेवल मीटिंग शुरू, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा     |   गौतमबुद्ध नगर में धारा 163 लागू, 28 से 30 मई तक रहेगी लागू     |   कोलकाता: दो TMC पार्षदों ने इस्तीफा दिया     |   केरल: ED की छापेमारी से गुस्साए पूर्व सीएम विजयन के समर्थक, अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़     |  

डीग में एक महीने के भीतर डिप्थीरिया से सात बच्चों की मौत

राजस्थान के डीग में डिप्थीरिया से एक महीने में सात बच्चों की मौत हो गई है।
डिप्थीरिया के केस में बढोतरी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और जयपुर चिकित्सा विभाग की टीमें डीग पहुंच गई हैं और आसपास के गांवों में बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया है।

सीएमएचओ विजय सिंघल ने कहा, "नगर, डीग, सीगरी, कामां और पहाड़ी रीजन में डिप्थीरिया का आउटब्रेक हुआ है। डिप्थीरिया एक बैक्टेरियल बीमारी है। जिसका इलाज संभव है। जिसके लिए उपलब्ध हमारे पास सारे मेडिसिन उपलब्ध हैं। इसके लिए जो एंटी-टॉक्सिन इंजेक्शन हैं, वो भी हमारे पास उपलब्ध हैं। 2024 में अभी तक हमारे पास कुल 24 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जिसमें से सात बच्चों की डेथ हो चुकी है। चार नगर में, दो कामां में और पहाड़ी में एक डेथ हुई है।"

कुल मिलाकर 24 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। डिप्थीरिया एक बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जो ऊपरी श्वसन नली और बहुत कम त्वचा को प्रभावित करती है।