Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

J-K: आतंकी गतिविधियां बढ़ने से डोडा के लोगों में डर का माहौल, जानिए क्या बोले

जम्मू कश्मीर के डोडा में हाल ही में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने से यहां के निवासी डरे हुए हैं। डोडा के एक निवासी ने बताया कि पिछले 15 साल से यहां आतंकवाद नहीं था, लेकिन हाल में हुए हमलों ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा, "हमें मीडिया से हमारे चार सैनिकों के शहीद होने का पता चला। यहां के लोग डरे हुए हैं।" 

एक और निवासी ने कहा, "पिछले 10-15 दिनों से लगातार सेना की मौजूदगी और गश्त जारी है। घने जंगलों में कुछ घटनाएं हो रही हैं, लेकिन हमें उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।" जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे, बाद में उनकी मौत हो गई।

ये मुठभेड़ उस समय हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान सोमवार देर शाम डोडा शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर देसा वन इलाके के धारी गोटे उरबागी में ज्वाइंट घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रहे थे।