Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

आतंकी हमले में 7 की मौत के बाद एसकेआईएमएस अस्पताल के बाहर कड़ी कर दी गई सुरक्षा

आतंकवादी हमले में सात लोगों की मौत के बाद सोमवार की सुबह श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) के अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे पर सुरंग निर्माण वाली जगह पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें एक डॉक्टर और छह मजदूरों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की संख्या कम से कम दो थी। आतंकवादियों ने स्थानीय और गैर-स्थानीय दोनों तरह के मजदूरों के ग्रुप पर अंधाधुंध गोलीबारी की।सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।